बिहार चुनाव के बीच दिल्ली में छठ पर अवकाश का ऐलान, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘आस्था का सम्मान, घाटों पर पूरी सुरक्षा’
📝We News 24 :डिजिटल डेस्क » By KAJAL KUMARI
Updated: Fri, 24 Oct 2025 08:45 PM (IST)
नई दिल्ली:- बिहार विधान सभा चुनाव के गरमाते माहौल में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल और बिहारी समुदाय के सबसे बड़े पर्व छठ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पहली बार छठ पूजा में डेढ़ दिन की छुट्टी होने जा रही है. 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाएंगे. 28 तारीख को दिनभर दिल्ली सरकार में छुट्टी रहेगी. आमतौर पर दिल्ली में छठ के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी का ऐलान होता था. रेखा गुप्ता सरकार ने छुट्टी के उस दायरे को बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया है.सीएम ने कहा, “यह दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का है। लाखों श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं। सरकार ने उनकी सुविधा और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है।”
ये भी पढ़े- बिहार विधानसभा चुनाव 2025:- महागठबंधन को झटका NDA को फायदा,बिना लड़े गवाई एक सिट
चुनावी माहौल में ‘वोट बैंक’ की चाभी?
बिहार में जहां एक तरफ नीतीश vs तेजस्वी की जंग चरम पर है, वहीं दिल्ली में पूर्वांचल वोट दोनों पार्टियों की नजर में है। सूत्र बताते हैं कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही छठ घाटों पर डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में सीएम गुप्ता का यह ऐलान चुनावी संदेश भी माना जा रहा है।
“छठ सिर्फ पूजा नहीं, हमारी संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है। घाटों पर LED लाइट्स, CCTV, महिला सुरक्षाकर्मी, चिकित्सा टीमें तैनात हैं।”
— मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
घाटों की तैयारी: 300+ अस्थायी घाट, 24×7 कंट्रोल रूम
यमुना घाटों पर विशेष सफाई अभियान
500 से अधिक लाइफगार्ड तैनात
मुफ्त बस सेवा घाटों तक
प्लास्टिक मुक्त घाट का संकल्प
बिहार कनेक्शन: लाखों प्रवासी श्रद्धालु दिल्ली में
बिहार के पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर से दिल्ली आए लाखों लोग इस बार भी यमुना किनारे ठेकुआ-खरना की तैयारी में जुटे हैं। सीएम ने कहा, “हम बिहार के भाइयों-बहनों के साथ हैं। छठ मइया सबकी मनोकामना पूरी करें।”
चुनाव हो या पर्व, आस्था की राजनीति हमेशा चलती है। दिल्ली का यह फैसला बिहार के मतदाताओं को क्या संदेश देगा? कमेंट में बताएं।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद